गंगा बंदे पर रक्षाबंधन के दिन लूट करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, छीनी गई बाइक व नकदी बरामद

Share
बिजनौर । थाना कोतवाली शहर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रक्षाबंधन के दिन गंगा बंदे पर राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई प्लेटिना मोटरसाइकिल, नकदी और पीड़ित का पहचान पत्र बरामद किया है। मामले में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
रक्षाबंधन की शाम दिया था दोहरी वारदात को अंजाम
घटनाक्रम के अनुसार, ग्राम वाजिदपुर (थाना मंडावर) निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र महावीर सिंह ने 18 सितंबर को कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि बीते 28 अगस्त (रक्षाबंधन के दिन) शाम के समय बैराज से रावली जाने वाले गंगा बांधे पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और उनका सैमसंग मोबाइल, 2200 रुपये नकद तथा प्लेटिना बाइक छीन ली। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित के मोबाइल से फोन-पे के जरिए अन्य खाते में 9700 रुपये भी जबरन ट्रांसफर करा लिए थे।  उसी दौरान बदमाशों ने पास में मौजूद एक अन्य व्यक्ति दीपक के साथ भी मारपीट कर 2800 रुपये नकद व अपाचे बाइक छीनी, लेकिन अपाचे बाइक को कुछ दूर आगे छोड़कर प्लेटिना बाइक लेकर फरार हो गए।
पेट्रोल पंप से निकाले थे ऑनलाइन लूटे गए रुपये
पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वारदात के बाद उन्होंने दीपक के फोन से धर्मेंद्र के फोन में फोन-पे के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए थे। उसी रात अभियुक्त मुबारिक ने बहसूमा स्थित एक सीएनजी/एचपी पेट्रोल पंप से फोन-पे के जरिए 5,000 रुपये नकद निकाले थे। लूटी गई रकम आपस में बांट ली गई थी, जिसमें से अधिकांश हिस्सा खर्च हो चुका था। प्लेटिना बाइक को उन्होंने किसी अन्य आपराधिक घटना में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से छिपाकर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *