सीएचसी स्योहारा में स्वास्थ्यकर्मियों ने ली अंगदान की शपथ

Share
स्योहारा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में अंगदान शपथ कार्यक्रम और विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने स्वास्थ्यकर्मियों को अंगदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अंगदान के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। इसके लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।सीएचसी परिसर में आयोजित विशेष जांच शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन, आंखों, बलगम और अन्य रक्त संबंधी जांच की गईं। शिविर में 460 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।इस अवसर पर बीडीओ स्योहारा अरुण कुमार सहित उनकी टीम तथा सीएचसी के चिकित्सक, अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *