जनपद लखीमपुर खीरी शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोमवार को एक स्कूल में गोली चलने से महिला टीचर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल, युवक ने शिक्षिका को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया। गोलीकांड से स्कूल में हड़कंप मच गया। मासूम बच्चे डर के मारे सहम गए। उधर, सूचना मिलने पर डीएम, एसएसपी भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई। ये मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल का है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी से पहले 30 साल का सऊद अवैध असलहा लेकर स्कूल के भीतर दाखिल हुआ। उसने पहले 28 साल की महिला टीचर निशात फातिमा से कुछ बातचीत की और फिर उसे बातों में लेकर स्कूल की दूसरी मंजिल पर ले गया। वहां पहुंचते ही दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और युवक ने शिक्षिका पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। शिक्षिका के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी ने उसी असलहे से अपनी कनपटी पर गोली चला दी।गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर स्कूल में भगदड़ मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर शिक्षक और बच्चे क्लासरूम से बाहर आए तो दोनों की लाश पड़ी मिली। वारदात की सूचना मिलने पर आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, डीएम अंजनी कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।