वृद्ध सेवा आश्रम में आयोजित हुआ ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम

Share
बिजनौर। महात्मा विदुर वृद्ध सेवा आश्रम, विदुर कुटी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी  जागेश्वर सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ  जागेश्वर सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, सुखराम सिंह,  कृष्ण कुमार, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती मिथिलेश देवी, गौरव कुमार एवं  उमाशंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इसके उपरांत वैदिक विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. नरेंद्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकार्यक्रम के दौरान योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश कुमार, सचिव अनंत कुमार एवं उनके सहयोगियों द्वारा वृद्धजनों की सेवा की गई।इस दौरान बुजुर्गों की तेल मालिश, एक्यूप्रेशर चिकित्सा की गई तथा आवश्यकता के अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया गया। सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 80 वृद्ध माताओं एवं बुजुर्गों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ उनके प्रति सेवा, सम्मान और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवा कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *