प्राचीन शिव मंदिर पर श्री राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया  

Share
 बिजनौर । गत वर्षो कि भांति इस वर्ष भी श्री राधाअष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष मे नई बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर ( खाटू श्याम मंदिर ) पर श्री राधा रानी जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया ,मंदिर के महिला मंडल ने श्री राधा रानी के भजनों का गायन किया । मंदिर पुजारी पंडित कौशल किशोर कौशिक व पंडित अस्माँक कौशिक ने बताया कि इस अक्सर पर मंदिर प्रांगण मे भक्तो कि अपार भीड़ रही शाम के समय श्री कृष्ण व राधा रानी की भव्य आरती की गयी भव्य आरती के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया । भंडारे की व्यवस्था बनाये रखने में नितिन देशवाल, संतरामजी, मुकुल शर्मा कृष्णा, अंश , शिवा,. कार्तिक आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *