हरित हापुड़ समृद्ध हापुड़ अभियान के अंतर्गत हापुड़ जिला हरिशंकरी से युक्त हुआ 

Share
हापुड़   उत्तर प्रदेश के उन जनपदों में शामिल हो गया है जो हरि संकरी से आच्छादित हो गए हैं जिलाधिकारी हापुड़ मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वाधान में आज हापुड़ जनपद के गांव-गांव में वार्ड वार्ड में हरिशंकरी का रोपण किया गया जिसमें पीपल बरगद एवं पिलखान को मिलाकर हरि संकरी का रोपण हुआ। हरिशंकर के विषय में लोक भारती के क्षेत्र संयोजक भारत भूषण गर्ग पर्यावरण विद ने विस्तार से अवगत कराते हुए बताया कि लोक भारती ने यह संकल्प लिया है कि वह अगले 5 वर्ष में पूरे उत्तर प्रदेश को हरी संकरी से आच्छादित करेंगे हरिशंकरी में उत्तर दिशा में बरगद पूर्व दिशा में पीपल एवं पश्चिम दिशा में पिलखन का पौधा लगाया जाता है जो ऑक्सीजन फैक्ट्री का निर्माण करता है जल कलश की स्थापना करता है पक्षियों के लिए भंडारे का प्रबंध हो जाता है एवं लगातार धर्मशाला के रूप में सभी को छाया देने का कार्य करता है साथ ही साथ इससे निकलने वाली ऑक्सीजन फेफड़ों के संक्रमण को दूर करने में सहायक होती है अनंत आयु का यह पौधा प्रकृति के प्रारंभ से ही व्यक्ति को जीवन दान देने वाला रहा है चाहे भगवान श्री कृष्ण का यह कथन की वृक्षों में मैं पीपल हूं अथवा सत्यवान के प्राणों को प्राण दान देने वाला वट वृक्ष आज भी प्रत्येक महिला के लिए पूज्य होता है।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteआज हापुड़ जनपद के प्रत्येक ग्राम में एवं प्रत्येक वार्ड में हरी संकरी के रोपण के साथ हापुड़ भी उन समृद्ध जनपद में शामिल हो गया है जो हरि संकरी से आच्छादित हैं। इस अवसर पर लोक भारती के जिला प्राकृतिक कृषि प्रमुख सूबेदार जगदीश सिंह चौहान की कविता ने उपस्थित जनों में जोश भर दिया। प्रत्येक ब्लॉक में अनेकों स्थान पर एवं वार्डों में शानदार कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ  झडीना में उप जिला  अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर श्री राम यादव खंड विकास अधिकारी विजय कुमार लोक भारती के प्रतिनिधि जिला संयोजक टीकम सिंह एवं तहसील संयोजक गुरप्रीत सिंह, बहादुरगढ़ में महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा,सिंभावली ब्लॉक में ग्राम बक्सर के कंपोजिट विद्यालय में खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह लोक भारती के सह प्रांत संयोजक मूलचंद आर्य हरि संकरी अभियान के जिला संयोजक भारत भूषण गर्ग हापुड़ में जिला समन्वयक लोक भारती अमित कौशिक,गुलशन त्यागी, पिलखुवा नगर पालिका में लोक भारती प्रतिनिधि कृष्ण पाल सिंह,सुनील बंसल,बाबूगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष सुधा देवी धौलाना विकासखंड में खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार ADO पंचायत अमित कुमार लोक भारती प्रतिनिधि सूबेदार जगदीश सिंह चौहान विनोद कुमार गढ़ नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी, विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया, संस्था प्रतिनिधि उमेश सेनरा,राजीव लोचन शर्मा,मनीष वत्स, महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा आदि की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *