धौलाना। गोविन्दपुरम के ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव की पूजनीय माताजी की तेहरवीं के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता एवं धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 से प्रताप सिंह चौहान ने पहुंचकर दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रताप सिंह चौहान ने संतोष यादव और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य का निधन अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा होना मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।तेहरवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग भी पहुंचे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।सभा के दौरान माहौल गमगीन रहा। लोगों ने दिवंगत माताजी की स्मृतियों को नमन करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।