एसपी ने परेड की सलामी लेकर परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस

Share

बाराबंकी। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई तथा परेड और टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया और अनुशासन व परेड में एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से नियमित व्यायाम और शारीरिक दक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया। इसके बाद एसपी ने यूपी-112 की पीआरवी का निरीक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने वाहनों में मानक के अनुरूप सभी आपातकालीन उपकरणों को क्रियाशील रखने तथा वाहनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में पीआरवी की तत्परता और संसाधनों की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। एसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर शस्त्रागार, परिवहन शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर उन्हें नियमित रूप से अद्यावधिक रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आफताब आलम, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *