बालवाटिकाओं में शिक्षा पर जोर, ईसीसीई एजुकेटर्स का प्रशिक्षण संपन्न

Share

बाराबंकी। बालवाटिकाओं में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ईसीसीई एजुकेटर्स के तीसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण नगर संसाधन केंद्र में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान बाल विकास, प्रारंभिक शिक्षा, बालवाटिका की गतिविधियों और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों समेत विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एसआरजी पद्मजा त्रिपाठी, एआरपी लक्ष्मी सिंह, नोडल संकुल ममता दुबे और मंजुला सिंह ने ईसीसीई एजुकेटर्स को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बालवाटिका में बच्चों की रुचि और उम्र के अनुरूप गतिविधियों के माध्यम से सीखने के महत्व पर जोर दिया। प्रशिक्षण को रोचक और सहभागी बनाने के लिए प्रतिभागियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर प्रशिक्षण आधारित क्विज प्रतियोगिता कराई गई।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette प्रतियोगिता में ईसीसीई एजुकेटर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इससे प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को दोहराने और समझ को परखने का अवसर भी मिला। समापन अवसर पर जिला समन्वयक निपुण अमित कुमार श्रीवास्तव और जिला समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने विजेता और उपविजेता समूह को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी ईसीसीई एजुकेटर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर रुक्मणी मिश्रा, सीमा वर्मा, सहबीना खातून, नेहा तिवारी, शिखा देवी, कांति, अंकिता, सीता, मंजू, आरती, साक्षी, सरोज कुमारी, शिप्रा सिंह, निशा, स्वाती श्रीवास्तव, सोनी गौतम, जीनत बानो सहित अन्य ईसीसीई एजुकेटर्स मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *