चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के आरोप में दो मुकदमे, जांच शुरू

Share

बाराबंकी। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले के मामले में रामनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों मुकदमे पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए हैं। एक मामले में अमित और अजय सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सनी पटेल ने तहरीर में बताया कि वह 13 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ कार से गोंडा जा रहे थे। रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद रॉड, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। शिकायत में कार को क्षतिग्रस्त किए जाने की बात भी कही गई है। घटना के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर ज्ञापन भी सौंपा था। इससे पहले 13 सितंबर को सांसद चंद्रशेखर आजाद कथित घटना के बाद करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। इसी प्रकरण में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष की ओर से भी अलग शिकायत दी गई है। इसमें रोहिणी घावरी के समर्थकों पर सांसद के काफिले का विरोध करने और हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। बताया गया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद रामनगर क्षेत्र में व्यापारी विनोद साहनी के परिवार से मुलाकात के बाद गोंडा जा रहे थे। इसी दौरान बुढ़वल के पास विवाद और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना से संबंधित वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *