बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ का विरोध किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी शिव कुमार वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार आमजन को गुमराह कर रही है। छोटे व्यापारी और किसान यूपीआई से जुड़े शुल्क को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना था कि यदि यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा तो इसका सीधा असर व्यापारियों, किसानों के साथ ही ग्राहकों पर भी पड़ेगा। कांग्रेस ने मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसाथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार के शुल्क का बोझ अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों पर न डाला जाए। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ वापस लेने, छोटे व्यापारियों और किसानों को पर्याप्त राहत देने तथा मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, मोहम्मद इरफान कुरैशी, एडवोकेट वीरेन्द्र यादव, एडवोकेट रमनलाल द्विवेदी, एडवोकेट मोहम्मद इजहार, एडवोकेट केसी श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, आरडी राव, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, सिकन्दर अब्बास रिज्वी, संजीव मिश्रा, जियाउर्ररहमान, अजय रावत, राजेन्द्र सोनी, एडवोकेट अनिल गौतम, श्रीकान्त मिश्रा, सलमान जिया, मोहम्मद अरशद, राजेन्द्र धीमान और गोपी कनौजिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।