बाराबंकी। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2025-26 में स्वीकृत अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से बाराबंकी के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन में पदक प्रदान कर अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक सुभाषचंद्र, हेड कांस्टेबल दीनानाथ शुक्ला, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिलाल यादव, उपनिरीक्षक अमरनाथ राय, उपनिरीक्षक गुलाम मसऊद, उपनिरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एजाज अहमद, उपनिरीक्षक सुद्दन राम, उपनिरीक्षक अमर बहादुर यादव, उपनिरीक्षक विजय वर्मा, प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक राम यतन, हेड कांस्टेबल परिवहन अखिलेश विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल चालक हौसिला प्रसाद, हेड कांस्टेबल आर्माेरर हरि कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल चालक शिवराम पाल, हेड कांस्टेबल चालक मुहम्मद अली खां और हेड कांस्टेबल चालक अर्जुन राम को सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ वहीं प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक राम यतन को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए किए गए कार्यों को उनके सम्मान से जोड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पदक प्रदान कर बधाई दी और भविष्य में भी पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान विभाग के अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवा से जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। प्रभारी यातायात के नेतृत्व में जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाए जाते रहे हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से मिले पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों में उत्साह है। साथी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी।