ग़ाज़ीपुर:-खबर महाराष्ट्र के पालघर जिला विरार क्षेत्र से है जहां पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा के जयघोष से राम केवल निवास भक्तिमय हो उठा। अल्पायु एक्सप्रेस के संपादक किरण संतोष नाई द्वारा अपने निवास पर डेढ़ दिन के गणपति उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की स्थापना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।गणपति स्थापना के दौरान अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर सूरज नाई, कौशल शर्मा के साथ माता-पिता, बहन और अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीगणेश की आराधना की। गणपति बप्पा की स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।गणेशोत्सव के पहले दिन गोकुल टाउनशिप बिल्डिंग नंबर-10 स्थित विनय यूनिक ‘स्काई शिरीन’ सोसायटी (विरार) के श्रद्धालु भी भगवान श्रीगणेश के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया और आरती उतारी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।पूजा-अर्चना के दौरान राम केवल निवास में लगातार ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। गणपति की भक्ति में श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। घर में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें भगवान श्रीगणेश के दर्शन कराए गए। डेढ़ दिन के गणेशोत्सव को लेकर परिवार और आसपास के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।परंपरा के अनुसार डेढ़ दिन तक भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के बाद 15 सितंबर की शाम गणपति प्रतिमा के विसर्जन की तैयारी की गई। शाम करीब सात बजे संपादक किरण संतोष नाई अपने परिवार के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा लेकर विरार स्थित क्रिसिम तालाब पहुंचे। यहां श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।विसर्जन के दौरान भी ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। सपरिवार गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ डेढ़ दिन के गणेशोत्सव का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष भी भगवान श्रीगणेश के पुनः आगमन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक एकजुटता का माहौल बना रहा।