आजमगढ़, उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना को लेकर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और प्रवासियों से सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में रहने वाले लोग अपने गांव के विकास में योगदान देकर ग्रामीण विकास को मजबूती दे सकते हैं।निदेशक पंचायती राज, उत्तर प्रदेश द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए गए हैं। योजना का उद्देश्य प्रवासी नागरिकों, व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनकी मातृभूमि से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जनोपयोगी अवस्थापना कार्यों को गति देना है।योजनान्तर्गत देश या विदेश में निवास करने वाला कोई भी व्यक्ति या संस्था जनपद के किसी भी गांव में अपनी इच्छानुसार विकास कार्य के लिए सहयोग दे सकता है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इसमें परियोजना की कुल लागत का 60 प्रतिशत अंशदान दानकर्ता द्वारा दिया जाएगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार वहन करेगी। शासनादेश के अनुसार दानकर्ता की इच्छा के अनुरूप बनने वाली परियोजना पर शिलापट्ट लगाने की भी व्यवस्था है।विभाग द्वारा https://mbhumi.upprd.in पोर्टल विकसित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति या संस्था पोर्टल पर जाकर योजना की जानकारी ले सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यापक प्रचार के लिए हिंदी और अंग्रेजी में ब्रोशर और प्रचार सामग्री भी तैयार कराई गई है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना का जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक इच्छुक दानकर्ताओं को जानकारी मिल सके और वे गांवों के विकास में भागीदारी कर सकें।अधिक जानकारी व मार्गदर्शन के लिए कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, आजमगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।