आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी शिव मंदिर में तीज पर्व पर पूजा के दौरान चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ कर चोरी की चेन बरामद कर ली।जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को तीज के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी महिला के गले से सोने की चेन छपट्टा मारकर तोड़ ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और तलाशी में चेन बरामद हुई।पकड़ी गई अभियुक्ता की पहचान रीमा कुमारी पत्नी बीनो निवासी बसखरी, जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। उसे उ0नि0 संतोष कुमार पाठक की टीम ने 14 सितंबर रात करीब 10:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया।