ललितपुर। महंत अवैद्यनाथ सामाजिक समरसता के अग्रदूत रहे जिनका सामाजिक चेतना में अकथनीय योगदान दिया जो सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होने रामजन्मभूमि मुक्ति हेतु जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। विधायक सदर रामरतन कुशवाहा ने विश्व हिन्दू महासंघ के संस्थापक गौरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ महाराज की 12 पुण्य तिथि पर ललितपुर में आयोजित कार्यकम को सम्बोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए उन्होने कहा ललितपुर में महंत अवैद्यनाथ की स्मृति को स्थायी बनाए रखने के लिए ललितपुर जिला मुख्यालय पार्क बनाया जाएगा। ललितपुर में विश्वहिन्दू महासंघ के तत्वावधान में आज मॉ शारदा मिलन पैलेस पर श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यकम के प्रारम्भमें विधायक सदर ने महंत अवैद्यनाथ महाराज के चित्र पर मार्त्यापण किया।कार्यक्रम में जगदगुरू डा० कृष्णगिरि महाराज सर्वेश्वर धाम ने ब्रहमलीन अवैद्यनाथ महाराज द्वारा हिन्दुत्ववादी विचारधारा का जिक करते हुए कहा रामजन्म भूमि आन्दोलन में जो योगदान दिया उसी का परिणाम रहा कि आज भव्य मंदिर का निर्माण हुआ जो हिन्दु आस्था का प्रतीक है। गौरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में महाराज जी ने जिस निर्भीकता से समाज को दिशा दी वह अनुकरणीय है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ विश्वहिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ महाराज ने कार्यकम के दौरान वर्चुअल माध्यम से हिन्दुत्व के लिए समर्पित रहने का उपस्थित जनों से आग्रह किया। इस मौके पर विश्वहिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सहसंयोजक योगी प्रभुनाथ ने गौरक्ष पीठ के माध्यम से हिन्दुत्व जागरण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें हिन्दु समाज संगठित होकर पूरे देश में कार्य कर रहा है। उन्होने सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए जो प्रयास किए उनको आगे वढाने की जरूरत है।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी, प्रदेश मंत्री अक्षय अलया, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्माचार्य गिरीश बाबा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बाबू एड, मण्डल प्रभारी झांसी अनिल डोगरा, जिलाध्यक्ष रविशंकर राठौर, जिला प्रभारी अवधेश यादव, अजय जैन साइकिल, जिलाध्यक्ष मातृशक्ति मधु समाधिया, आशा कौशिक, ओमप्रकाश कुशवाहा, अखिलेश पाण्डे, विनय पस्तोर अमित पाठक वीरेन्द्र जैन ने अपने विचार रखे। विश्व हिन्दू महासंघ संगठन विस्तार के दौरान राष्ट्रीय संयोजक योगी प्रभु महाराज ने मातृशक्ति में ऋतु समाधिया को मण्डल प्रभारी झांसी, आशा कोशिक को जिलाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष शुभानी गोस्वामी, मंजू पाराशर नगर उपाध्यक्ष द्रोपदी शर्मा एवं गीता रावत को मनोनीत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री अक्षय अलया द्वारा किया गया।