सपा प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने नूर अफशां बैग शोरूम का फीता काटकर किया उद्घाटन

Share
भदोही। नगर के अम्बर नीम तले सोमवार को नूर अफशां बैग शोरूम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने फीता काटकर किया। ज्ञात हो कि यह शोरूम समाजसेवी स्व. रउफ अंसारी के पुत्र शादाब अंसारी द्वारा खोला गया है। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने कहा यह शोरूम हमारे बहोत ही अजीज और हमदर्द रहे मरहूम रउफ अंसारी के पुत्र शादाब अंसारी द्वारा खोला गया है। श्री सिद्दीकी ने कहा भदोही बड़े शहरों की तर्ज पर हर तरह से डेवलप करता हुआ नजर आ रहा है। आज भदोही पुर्वांचल का सबसे अच्छा और विकसित बाज़ार बन कर उभर रहा है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ श्री सिद्दीकी ने कहा नूर अफशां बैग शोरूम के प्रोपराइटर शादाब अंसारी की बड़े शहरों की तरह सोच ने भदोही अम्बर नीम तले बैग शोरूम का आज उद्घाटन किया गया। कहा इस शोरूम में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली और मुम्बई जैसे महानगरों की तरह लेदर के बैग उपलब्ध होंगे। कहा अब भदोही के लोगो को उन महानगरों की तरफ रुख नही करना पड़ेगा, अब भदोही के अम्बर नीम तले नूर अफशां बैग शोरूम में ही हर प्रकार के बैग उपलब्ध मिलेंगे। इस अवसर पर हाजी जावेद उर्फ मुसई अंसारी, आफ़ताब अंसारी, नौशाद अंसारी, सोहराब अंसारी आदि रहे। वहीं शोरूम के प्रोपराइटर शादाब अंसारी ने सपा प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी व आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *