नगर में धूमधाम से मनाया गया हरतालिका तीज, महिलाओं ने रखा 24 घण्टे का निर्जला व्रत

Share

भदोही। अखंड सौभाग्यवती का पर्व हरतालिका तीज सोमवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। जिसके चलते मंदिरों में काफी भीड़-भाड़ देखी गई। हरितालिका तीज पर नगर के बाज़ार सलाबत खां छितनी तालाब स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में काफी संख्या में महिलाएं पूजा अर्चना की सामग्री लेकर पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ इस सम्बंध में मंदिर के आचार्य राहुल पंडित ने बताया कि इस पर्व में महिलाएं अपने पतियों के दीर्घायु के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत तो रखती ही है। साथ ही कुंवारी कन्याओं द्वारा अपने लिए मनचाहा पति पाने के लिए व्रत को रखा जाता है। कहा विवाहित महिलाएं अखंड (पति की लम्बी आयु के लिए) व्रत को रखा। और अपने घर की सुख शांति की भी कामना की। कहा कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला व्रत को रखकर सायं के समय मंदिरों में पहुंचीं। जहां पर उनके द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। जिसके चलते मंदिर में महिलाओं की अच्छा खासा भीड़भाड़ रही। वहीं नगर के सभी मंदिरों में भगवान शिवजी एवं माता पार्वती जी की पूजा अर्चना की गई, वहीं लोगों के घरों में भी रात भर कीर्तन-भजन होता रहा और पूरी रात जागरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *