शक्तिनगर, सोनभद्र। करें योग, रहें निरोग जनजागरण यात्रा के साथ पतंजलि योग परिवार सोनभद्र की मासिक बैठक रविवार को खड़िया स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के महंत गोपाल दास ने की, जबकि वरिष्ठ योग साधक लल्लन तिवारी के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल दास को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं छह नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। बैठक में नियमित योग कक्षाओं की संख्या बढ़ाने, अधिक लोगों को योग से जोड़ने और भारत स्वाभिमान एप डाउनलोड कराने पर जोर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
साथ ही बभनी में जल्द ही 25 दिवसीय योग शिविर आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, जिला संरक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला योग विस्तारक शिवपूजन झां, जिला महामंत्री सुनील कुमार चैबे, सह जिला प्रभारी दिनेश पाठक, योगी संकट मोचन, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, रामकुमार तिवारी, केपी सिंह, नागेंद्र नाथ चैबे, रूप नारायण सिंह, बृजेश कुमार सिंह, राकेश, संकठा पांडेय आदि मौजूद रहे।