पीडीए जन पंचायत में बिंद समाज ने भरी हुंकार

Share

सोनभद्र। विधानसभा क्षेत्र के मगरदहा चैराहे पर समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जन पंचायत में बिंद समाज की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ नेता राजा राम बिंद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक राजनारायण बिंद ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजनारायण बिंद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में बिंद, निषाद, केवट और मल्लाह समेत अति पिछड़ी जातियों के राजनीतिक व सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि सपा ने इस समाज को लोकसभा और विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सपा की नीतियां बताने और समाज को धर्म के नाम पर बांटने से बचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समाजवाद को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा छोड़कर पूर्व प्रधान राजा राम बिंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश बिंद, शिवाजी बिंद, राधेश्याम बिंद, सत्यनारायण बिंद, काशी नरेश बिंद, लक्ष्मण प्रसाद बिंद, नरेश बिंद, नंदलाल बिंद, सत्येंद्र कुमार बिंद और संतोष गौड़ समेत अन्य लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *