सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनकल्याण सेवा समिति राबर्ट्सगंज की ओर से 15 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर पीडब्ल्यूडी डाक बंगला राबर्ट्सगंज में समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ मैराथन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग मैराथन होगी। बालक वर्ग की दौड़ सुबह नौ बजे होटल अविनाश से शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक जाएगी, जबकि बालिका वर्ग की दौड़ सुबह 9ः30 बजे चुर्क बाजार स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से शुरू होकर सर्किट हाउस तक पहुंचेगी। प्रतिभागियों से निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ इसके अलावा 21 प्रतिभागियों को 1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए प्रशिक्षक, अनुभवी वालंटियर, चिकित्सकों की टीम और एनर्जी ड्रिंक की व्यवस्था रहेगी। प्रतियोगिता में 17 से 26 वर्ष आयु के वही युवा भाग ले सकेंगे, जिनका सोनभद्र में निवास अथवा अध्ययन हो। पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संदीप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता और श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति के संरक्षक आनंद मिश्रा ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नमो मैराथन से युवाओं में खेल, दौड़ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा फिट इंडिया के संकल्प को मजबूती मिलेगी। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद पांडेय समेत मनीष अग्रहरि, श्याम द्विवेदी, संजय सिंह, पंकज ओझा, अंशु चैबे, विनोद सोनी, रवि तिवारी, योगेश सिंह, अनूप पांडेय, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, अरुण शर्मा, दीपक यादव, अजय पाठक, अनुराग श्रीवास्तव, डब्लू शुक्ला, राहुल कुमार, सत्यम सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, विनय, अखिलेश कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, आशीष उपाध्याय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।