बाराबंकी। अधिवक्ता परिषद अवध की जिला इकाई की ओर से स्थापना दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मंगलम अस्पताल के चिकित्सक डा. आरएस गुप्ता, डा. रंजन गुप्ता एवं उनकी टीम ने 100 से अधिक अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में बीपी, शुगर और ईसीजी की जांच की गई। अधिकांश अधिवक्ताओं की जांच सामान्य पाई गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिवक्ता परिषद राष्ट्रहित में कार्य करने वाला प्रमुख संगठन है। उन्होंने परिषद के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के योगदान को भी याद किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर इस प्रकार का शिविर आयोजित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि न्यायिक एवं विधिक कार्यों के साथ अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की चिंता भी आवश्यक है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteस्वास्थ्य शिविर का आयोजन अधिवक्ता परिषद जिला इकाई के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी एडवोकेट की अध्यक्षता में तथा महामंत्री सचिन प्रताप सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, बीके दीक्षित, बब्बन सिंह, एमपी सिंह, योगेंद्र वर्मा, हिसाल बारी किदवई, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व श्रवण सिंह, जिला प्रचारक रवि निराला, नगर प्रचारक विभव सिंह, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दयाल शर्मा एवं नरेश सिंह, उपभोक्ता अदालत के पूर्व न्यायिक सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खां सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। शिविर में राज किशोर सोनी, रवि रंजन श्रीवास्तव, प्रभाकर गुप्ता, सुरेश गौतम, सुषमा शर्मा, अंजली यादव, शक्ति मिश्रा, सुधा गौतम, संजय मिश्रा, केवी गुप्ता, यासिर अराफात कैफी, बृज किशोर पांडेय, देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता परिषद जिला इकाई की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, डा. आरएस गुप्ता, डा. रंजन गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमन द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ, बुके, माला एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।