बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सांसद तनुज पुनिया, पीड़ितों का जाना हाल

Share

बाराबंकी। विकासखंड सूरतगंज के बाढ़ प्रभावित हेतमापुर धाम एवं आसपास के गांवों में शनिवार को कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ से हुए जन-धन के नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट भी वितरित किए गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी रामनगर, तहसीलदार रामनगर और अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्यखंड को सांसद ने पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल और रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि हेतमापुर धाम और आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न मौजूदा स्थिति विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कथित लापरवाही और विफलता को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें भ्रष्टाचार की भी आशंका है। सांसद ने कहा कि इस पूरे प्रकरण को लेकर शासन को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने कहा कि हेतमापुर धाम के पास घाघरा नदी का रौद्र रूप देखकर आसपास के सैकड़ों परिवार भयभीत हैं। नदी की प्रचंड बाढ़ से क्षेत्र के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं और धार्मिक स्थल भी इसकी चपेट में आए हैं। ऐसे में प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता दिखानी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने भी प्रशासन से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी हरसंभव सहयोग करेंगे। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख सिरौलीगौसपुर रेनू वर्मा, वीरेंद्र प्रताप यादव एडवोकेट, मो. इजहार सिद्दीकी एडवोकेट, मो. आदर्श पटेल, आफाक अली, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, आरडी राव, सुरेंद्र वर्मा, धनंजय सिंह, सद्दाम हुसैन, शिव देवी वर्मा, मो. पठानी अहमद, राहिल सभासद, अनुराग यादव, अजय रावत, जियाउर्ररहमान खान, मो. हारून प्रधान, तरुण चावला, पंकज यादव, रितेश रावत, धर्मेंद्र रावत, राजू, सना मुही नसीर खान, जसवंत यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, मो. जीशान, अवनीश चौधरी, अभय गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *