फतेहपुर-बाराबंकी। कानपुर सेन्ट्रल बार के आह्वाहन पर दि बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं ने दो दिन सामूहिक अवकाश की घोषणा कर कार्य से विरत हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने बार काउन्सिल ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को अपनी मांगों का एक मांगपत्र सौपने की बात कही है।
मालुम हो कि दि बार एसोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाल के नेतृत्व में पुरानी कचेहरी से अधिवक्ताओं का एक जुलूस बीसीआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय पहुंचा। जहां पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह से मुलाकात करके उनको बताया गया कि अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय की रिट पीटीशन संख्या-12321/2025 जून 3 2026 के निर्णय को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि लगातार अधिवक्ताओं के हित में सोच न परिवर्तित करके उनकी मांगो और समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं के हडताल के मौलिक अधिकार को छीनने का काम किया जा रहा है। जबकि वकीलों का कहना है कि आईएएस अधिकारी पीसीएस अधिकारी, विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियन तथा किसान व युवा यूनियन पर किसी भी प्रकार की कोई हडताल सम्बन्धी रोक नही लगायी गयी है। जबकि सीधे अधिवक्ताओं को बंधन में बांधने के लिए उनके हडताल जैसे सम्मानजनक अधिकार को भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है और नित नये नियम जारी किये जा रहे है जिसका बार काउन्सिल द्वारा विरोध किया जाना चाहिये किन्तु उनके द्वारा ऐसा न करके अधिवक्ताओं के विरोध में कार्य किया जा रहा है। जिससे हम सभी अधिवक्तागण तत्काल उनको हटाने की मांग करते है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, महामंत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम, श्रवण कुमार वर्मा, इन्द्रेश शुक्ला, गणेश शंकर मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह, ओमप्रकाश यादव, ज्ञानू सिंह, रामऔतार गौतम, मनोज मौर्या, मनोज यादव, रामकृष्ण श्रीवास्तव, शेख शहाबुद्दीन, फरहान अहमद, नियाज अहमद, मो. राहिल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।