सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पटेल के नेतृत्व में छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम खंड विकास अधिकारी करमा को सौंपा। किसानों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-in-payagpur-under-the-leadership-of-the-bdo-the-market-echoed-with-chants-of-bharat-mata-ki-jai/ज्ञापन में विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जाने वाली किसानों की भूमि का उचित मुआवजा दिलाने, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा सहकारी समितियों पर समय से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा धान खरीद में बिचैलियों के खिलाफ कार्रवाई, धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने और धान बेचने के लिए होने वाली सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी शामिल रही। किसान नेताओं ने कहा कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान रामजी मौर्य, प्रभुपाल मौर्य, रणजीत मौर्य, राजेश पटेल, नंदलाल, जयप्रकाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।