म्योरपुर, सोनभद्र। कस्बे में सफाई व्यवस्था की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने तत्काल कचरा उठवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी की तैनाती के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई नहीं हो रही है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और बारिश के कारण कचरा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है। read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/ग्रामीणों के मुताबिक, स्टेज व स्कूल के बगल, बड़ौदा बैंक के सामने तथा खेल मैदान में कचरे का अंबार लगा है। इन स्थानों पर गंदगी आसानी से देखी जा सकती है। म्योरपुर खेल मैदान में इन दिनों प्रदर्शनी मेला भी लगा है। दर्शकों के बैठने के लिए बनाई गई सीढ़ियों पर भी कचरा जमा है। वहीं मैदान के गेट के पास बने मूत्रालय और शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। दुर्गंध के कारण वहां खड़ा होना तक मुश्किल है। ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई के नाम पर हर माह सरकारी धन खर्च होने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत से तत्काल सफाई कराकर कचरा हटवाने की मांग की। प्रदर्शन में नशीम, शशि अग्रहरी, संदीप अग्रहरी, दिव्यांशु सोनी, राजकुमार सोनी, विजय सोनी व कार्तिक केशरी समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। उधर इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सफाई कर्मचारी को भेजकर शीघ्र कचरा हटवाया जाएगा।