बाराबंकी। स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने मंगलवार को नवाबगंज तहसील में नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने निबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित शुल्क से एक रुपया भी अधिक लेने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। राज्यमंत्री ने कहा कि निबंधन कार्यालयों में आम लोगों को पारदर्शी और सुगम सेवाएं मिलनी चाहिए। जमीन-जायदाद और अन्य संपत्तियों के दस्तावेजों के पंजीकरण में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। जायसवाल ने 10 और 20 रुपये के स्टांप पर बनने वाले शपथ पत्र की व्यवस्था में बदलाव के संकेत दिए। उन्होंने बताया कि सरकार स्टांप की अनिवार्यता खत्म कर सादे कागज पर शपथ पत्र की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है। इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था लागू होने पर लोगों को अनावश्यक खर्च और औपचारिकताओं से राहत मिलेगी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कार्यालय के उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से संवाद कर निबंधन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने इनके समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह रामसनेहीघाट के लिए रवाना हो गए। इससे पहले डाक बंगले में जायसवाल समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। जायसवाल ने समाज के लोगों से संवाद करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के समर्थन की अपील की। इस अवसर पर अतुल कुमार सिंह, आदित्य सिंह टाइगर, प्रदीप जायसवाल, मनोज जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, राकेश जायसवाल बाबा, सतीश जायसवाल, समाजसेवी सुरेंद्र जायसवाल सूर्या, विजय जायसवाल, राजू जायसवाल, चंदन जायसवाल, श्यामू जायसवाल, सुभाष जायसवाल बेलहरा, सौरभ जायसवाल, शरद जायसवाल, गोरखनाथ जायसवाल, नवीन जायसवाल, मनोज जायसवाल प्रतापगंज, ललित जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, नरेश जायसवाल, लालजी जायसवाल, पूनम जायसवाल, अंजली सिंह, प्रदीप जैन, रविनन् खजान्ची, देवराज त्रिपाठी सभासद, रामू लोधी सभासद, मारुति पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।