बाराबंकी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लखनऊ से रायबरेली जाते समय मंगलवार को हैदरगढ़ तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता तिराहे पर जुटे। राहुल गांधी के अचानक प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दौड़ गया। राहुल गांधी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘पीएल पुनिया जिंदाबाद’, ‘तनुज पुनिया जिंदाबाद’ और ‘मोहम्मद मोहसिन जिंदाबाद’ के नारे लगाए। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और छात्रों का अभिवादन स्वीकार किया तथा कुछ देर रुककर उनसे संवाद किया। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन से भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को लेकर बातचीत की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उनके प्रति कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। हैदरगढ़ तिराहे पर उमड़ी भीड़ इसका प्रमाण है। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, टिंकू अवस्थी, श्रुति अवस्थी, हैदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सुशील कुमार वर्मा, नईम सिद्दीकी, शहाना सिद्दीकी, अजीत वर्मा, सरवर सिद्दीकी, रामहरख रावत, राजेंद्र वर्मा ‘फोटोवाला’, विजयपाल गौतम, आरडी राव, अखिलेश वर्मा, मोहम्मद जीशान, अभय गौतम, अश्वनी गौतम, संजीव मिश्रा, आरके सिंह, गुड्डू राइन, राजेंद्र वर्मा पीसी, डिंपल सिंह, जसवंत वर्मा, अजय रावत, संतशरण वर्मा, सरवन रावत, महेंद्र पाल वर्मा, मुरली रावत, शिव कुमार वर्मा, अकील इदरीसी, श्रीकांत मिश्रा, अनुराग यादव, मोहम्मद आरिफ करपिया, जयंत गौतम, अरविंद सिंह, सांवली प्रसाद शर्मा, ईशाद आमिर, मोहम्मद मुखीद, राम अजय सिंह और दुर्गा प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।