डीएम ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Share
भदोही। डीएम शैलेश कुमार ने सोमवार को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, महिला एवं पुरुष वार्ड, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, उपकरणों की कार्यशीलता और साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि दवा, जांच और इलाज में कोई दिक्कत तो नहीं है। read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/मरीजों ने बताया कि उन्हें सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही मिल रही हैं और इलाज में कोई परेशानी नहीं है। इस दौरान डीएम ने एमसीएच विंग के 100 बेड वाले नए अस्पताल के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाना प्रस्तावित है। सीओडी प्रमाण-पत्र मिलते ही इसे शुरू करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके शुरू होने से जनपदवासियों को एक ही छत के नीचे बेहतर और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। डीएम ने सीएमओ और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज, दवाएं और जांच सुविधाएं मिलती रहें। सभी उपकरण क्रियाशील रखे जाएं और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनिल कुमार सिंह, सीएमएस डॉ.आरआर मौर्य और अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *