*फिरोजाबाद*। रामगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को सांती रोड से भीकनपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब 50 मीटर अंदर घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने आसिफ उर्फ थोथिला पुत्र उमरदराज निवासी गली नंबर 24, कश्मीरी गेट, थाना रामगढ़ को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ में मुकदमा संख्या 529/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
*आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के भी मामले*
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आसिफ उर्फ थोथिला के खिलाफ वर्ष 2017 से अब तक आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल नौ पुराने मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अवैध हथियार रखने के कई मामले भी शामिल हैं। ताजा गिरफ्तारी के बाद उसका आपराधिक इतिहास 10 मुकदमों का हो गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक रोहित तोमर, कांस्टेबल शुभम तेवतिया, कांस्टेबल दीपक कुमार और रिजर्व आरक्षी रचित चौधरी शामिल रहे।