राजीव जायसवाल बड़हलगंज (गोरखपुर): उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़हलगंज की ओर से व्यापारी सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण अभियान जारी है। इसी क्रम में स्थानीय व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र बांटे गए। इससे स्थानीय व्यापार जगत में खुशी और एकजुटता का माहौल दिखा।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज देश और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का आधार है। संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को समय पर हल करना और उन्हें प्रशासनिक स्तर पर एक मजबूत मंच देना है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/महामंत्री बृजेश जी निगम ने संगठन की आने वाली योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें व्यापार मंडल के उद्देश्यों की जानकारी दी।इस प्रमाण पत्र पंजीकरण अभियान के संयोजक और उपाध्यक्ष सतीश उमर ने अभियान की सफलता और व्यापारियों की बढ़ती सक्रियता पर अपनी बात रखी। इस दौरान मंत्री दीपक रस्तोगी, आशीष जायसवाल, सुशील जायसवाल, अरुण गिरी, अनिल जायसवाल, अमित जायसवाल, संजय मद्धेशिया और प्रकाशवीर जायसवाल समेत कई व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।अतिथियों ने व्यापारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने व्यापारियों को संगठन के प्रति ईमानदार रहने और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आखिर में सभी व्यापारियों ने व्यापार के हित में पूरी एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया।