मोरवा थाना प्रभारी ने किया रक्तदान, जन प्रयास फाउंडेशन की नौवीं वर्षगांठ पर लगा शिविर

Share

बीना, सोनभद्र। पुलिस की वर्दी में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। जन प्रयास फाउंडेशन की नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर मिश्रा नर्सिंग होम में आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने स्वयं रक्तदान किया और लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। थाना प्रभारी के रक्तदान करने से शिविर में मौजूद युवाओं और अन्य रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ा। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ आपात स्थिति में दिया गया रक्त किसी मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है। जन प्रयास फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। संस्था के सदस्यों ने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी अथवा अन्य आपात परिस्थितियों में अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे समय रक्त की उपलब्धता मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। शिविर में युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *