आर्य समाज किरतपुर का 80 वा वार्षिकोत्सव वेद प्रचार महोत्सव के रूप में मनाया 

Share
 किरतपुर । आर्य समाज किरतपुर का 80 वा वार्षिकोत्सव वेद प्रचार महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । इस उपलक्ष में रविवार दोपहर धर्म आह्वान यात्रा आर्य समाज से शुरू की गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आर्य समाज पर ही आकर संपन्न हुई।शोभा यात्रा में आर्यजन धर्म और भक्ति के गीत गाते हुए तथा हाथों में ओम का झंडा लेकर चल रहे थे रास्ते में अनेक स्थानों जैसे श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर,श्री झंडा रामलीला कमेटी,गोयल होम्यो पॉइंट,डॉक्टर आशीष शाद, जैन समाज, विजय गोयल के प्रतिष्ठान पर धर्म यात्रा का भव्य स्वागत किया
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ गया धर्म यात्रा में महेंद्र कुमार आर्य,प्रधान अशोक आर्य,डॉक्टर विजेंद्र राणा, डॉक्टर प्रसून आर्य, आलोक अग्रवाल,संजय आर्य, आलोक रस्तोगी,राधेश्याम माहेश्वरी,सुंदर गोयल,कविंद्र गोयल, अनिल जैन, जुगल किशोर कालरा, कुलदीप  विद्यार्थी,गौरव पाराशर, चरत सिंह ,शिवदत्त शर्मा आदि आर्यजन उपस्थित रहे।धर्म यात्रा संपन्न होने के बाद आर्य समाज में छह दिवसीय कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो जाएगा कार्यक्रम सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक यज्ञ  भजन प्रवचन दोपहर 3:00 से 5:30 तक भजन प्रवचन तथा रात्रि 8:30 से 10:30 बजे तक भजन प्रवचन होंगे,तथा 11 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ समापन समारोह आयोजित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *