राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का भ्रमण करेंगे ईएमआरएस पिपरखंड के छह विद्यार्थी

Share

सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर मिला है। विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण 8 सितंबर 2026 को निर्धारित है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।अमृत उद्यान भ्रमण के लिए विद्यालय के विद्यार्थी आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा का चयन हुआ है। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की शिक्षिका कल्याणी, टीजीटी संस्कृत एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी अनुभव होगा।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस दौरान विद्यार्थियों को देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय धरोहर राष्ट्रपति भवन की गरिमा तथा अमृत उद्यान की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक विशेषताओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का यादगार और प्रेरणादायी अनुभव साबित होगी। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान अनुशासन एवं जिम्मेदारी का पालन करने तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह है और सभी ने चयनित विद्यार्थियों एवं एस्कॉर्ट शिक्षिका को शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *