जामपानी में वन भूमि पर बाउंड्री निर्माण को लेकर आक्रोश

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी में वन भूमि पर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्री को लेकर विवाद गहरा गया है। काबिज भूमि पर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए आदिवासी महिला ने विरोध जताया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।ग्राम निवासी सोनिया पनिका का आरोप है कि जिस वन भूमि पर वह और उसका परिवार करीब तीन पीढ़ियों से काबिज होकर खेती करता आ रहा है, उसी भूमि पर ग्राम पंचायत के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। महिला का कहना है कि उक्त भूमि को लेकर न्यायालय में मामला भी विचाराधीन है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान के पति और रोजगार सेवक कथित रूप से उसी स्थान पर निर्माण कराने पर अड़े हुए हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/महिला के मुताबिक संबंधित नंबर की जमीन पर अन्य स्थान भी खाली पड़ा है। ऐसे में काबिज भूमि पर ही निर्माण कराए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार को रोजगार सेवक दर्जनों मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंचे और बाउंड्री निर्माण का काम शुरू कराया। महिला ने निर्माण का विरोध किया, लेकिन उसकी आपत्ति के बाद भी काम शुरू किए जाने का आरोप लगाया गया। विवाद बढ़ने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया। मामले को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार सहित अन्य ग्रामीणों ने भी महिला के पक्ष में आवाज उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि जब उसी नंबर में पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध है तो फिर लंबे समय से काबिज भूमि पर ही निर्माण कराने की जरूरत क्यों पड़ी, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, चैकी इंचार्ज परमानंद त्रिपाठी ने बताया कि महिला के विरोध के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार द्वारा मौके पर जांच किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल निर्माण कार्य रुकने के बाद ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *