बैंगलोर से पैदल काशी यात्रा पर निकले श्रद्धालु

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए कर्नाटक के बैंगलोर से श्रद्धालु पैदल ही काशी की यात्रा पर निकल पड़े हैं। रविवार को पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालु मानिकाम आईडी मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत रनटोला पहुंचे। यहां समाजसेवी प्रशांत दुबे ने उनका स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।कर्नाटक के बैंगलोर जिले के नामा गोविंदा सितारा स्ट्रीट, अवाती निवासी मानिकाम ने बताया कि वह बैंगलोर से पैदल यात्रा करते हुए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, इसके बाद ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन के बाद उनकी यात्रा काशी की ओर आगे बढ़ेगी।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन करीब 15 से 20 किलोमीटर पैदल सफर तय किया जा रहा है। लंबी दूरी की इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं। रास्ते में स्थानीय लोगों की ओर से भी उन्हें सहयोग और शुभकामनाएं मिल रही हैं। बैंगलोर से काशी तक की यह पैदल यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था, संकल्प और धार्मिक विश्वास को दर्शाती है। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए श्रद्धालु काशी पहुंचने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *