बढ़ापुर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण एक गरीब का आशियाना भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा उस समय कोई अंदर मौजूद नही था। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोगपुर निवासी राजपाल सिंह पुत्र लाल सिंह का गांव में ही एक कच्चा मकान था बीते तीन दिनों से लगातार मैदानी सहित पहाड़ी इलाकों में हो रही वर्षा के कारण कच्चे मकान स्वामियों की नींद पहले ही उड़ी हुई थी।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/जिसके चलते हुए रविवार को राजपाल सिंह का कच्चा मकान अचानक भर भरा कर गिर पड़ा गनीमत रही कि जिस समय मकान भरभराकर गिरा उस समय मकान में कोई मौजूद नही था। राजपाल द्वारा बताया जा रहा है कि मकान के मलबे में दबकर चारपाई,कुर्सी,मेज बक्सा,रजाई गद्दे सहित कलर टीवी व बर्तन गेस चूल्हा आदि सामान दबकर नष्ट हो गए है। राजपाल द्वारा अपनी बेबसी पर आंसू बहाते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जा रही है। इस संबंध में हल्का लेखपाल अमित उत्तम से बात की गई तो उन्होंने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है।