भारतीय सभ्यता संस्कृति को समझें इंटरनेशनल कंपनियां : डॉ दिलीप अग्निहोत्री 

Share
लखनऊ। मर्सिडीज़ बेंज़ और  एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मर्सिडीज़-बेंज़  एजुकेशनिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने इस प्रकार के शैक्षिणक समारोह को सराहनीय बताया। कहा कि इंटरनेशनल कंपनियों को भारतीय परिवेश सभ्यता और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। इसके मूल तत्व को समझना चाहिए। इसमें ज्ञान के साथ नैतिकता और गुरु शिष्य परम्परा को महत्व दिया गया है। इसमें मानव कल्याण का विचार समाहित है।  कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित प्रधानाचार्यों, शिक्षाविदों, अकादमिक नेतृत्वकर्ताओं एवं करियर गाइडेंस विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। सुश्री पिहू द्विवेदी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। डॉ. शक्ति कुमार पाण्डेय, निदेशक, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन ने स्वागत संबोधन में शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के योगदान को रेखांकित किया।  कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/भावी पीढ़ी के निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित किया जाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि शसौमित्र गौर ने कहा कि अगली पीढ़ी के मजबूत भविष्य की नींव तैयार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। शिक्षा में नवाचार, तकनीक, कौशल एवं मूल्यों के महत्व है।विशिष्ट अतिथि गौरव प्रकाश ने  मानवीय मूल्यों, अनुशासन पर जोर दिया। समिता सिंह बफीला ए आई तकनीक के सकारात्मक पहलू पर विचार व्यक्त किए। समारोह में गैरी डोमिनिक एवरेट,सोमा चंद्रा, प्रधानाचार्य, डॉ. मंजुला गोस्वामी,  गुंजन साहनी, दिव्या सिंह, गुंजन दनानी,मधुलिका अग्रवाल, डॉ. मांडवी त्रिपाठी,  पूजा सिंह, डॉ. प्रेरणा मित्रा,डॉ. धीरज मेहरोत्रा, रचना मिश्रा, डॉ. विभा आहूजा, रुद्रेन्द्र बसाक, अंजना स्वामी, पूनम अरोड़ा, प्रेरणा त्रिपाठी, सिंधु तिवारी, मितुशी नेगी, आशा यादव,प्रो. अल्पना श्रीवास्तव, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. ऋतु नारंग, प्रो विजय तिवारी, प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह,  प्रो. प्रतुल अरविंद,डॉ. विवेक कुमार सिंह,डॉ. शैल मिश्रा, प्रो. बीना राय को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *