भदोही में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, बाजारों में रौनक

Share
भदोही। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में लोग पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं। रविवार से बुधवार तक हुई लगातार बारिश के कारण तैयारियां कुछ धीमी पड़ गई थीं, लेकिन गुरुवार को बारिश थमते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर लोग धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाते हैं। सुबह से ही हरि कीर्तन शुरू होता है जो रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद समाप्त होता है। इसके लिए बाजारों से सजावट का सामान, मुरली, पगड़ी, मटका और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ सामानों की खरीदारी की जा रही है। लोग सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार महंगाई के कारण व्यापार में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। जो सामान पहले 150 रुपए में मिलता था, वह अब 220 से 230 रुपए में मिल रहा है। बाजार में फैंसी आइटम भी आए हैं, लेकिन उनकी बिक्री कम है। महंगा होने के कारण लोग खरीदारी काफी कम कर रहे हैं। जन्माष्टमी का पर्व ज्ञानपुर मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन, सहित जनपद के सभी थानों और नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *