श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भदोही पुलिस की आमजन को विशेष सौगात 

Share
भदोही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गुरुवार को भदोही पुलिस ने आमजन को विशेष सौगात दी है। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने आम जनमानस के गुम 114 मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौप दिया। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 18.81 लाख रुपए की है। एएसपी ने बताया कि एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी ने सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर ट्रेसिंग तेज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से चलाए गए विशेष अभियान में 114 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए,।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जिसमें थाना ज्ञानपुर-22, थाना गोपीगंज-17, थाना औराई-23, थाना भदोही- 15, थाना सुरियावां-17, थाना ऊंज-10, थाना कोइरौना-7, थाना दुर्गागंज-2 व थाना चौरी-एक मोबाइल बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि इस वर्ष जनवरी माह से अब तक कुल 812 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 1.37 करोड़ रुपए से अधिक है। एएसपी ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसपी एवं जनपदीय पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की गई। एएसपी ने कहा कि भदोही पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *