बाढ़ से दर्जनों गांव घिरे, सड़कें डूबीं, आवागमन ठप; कटान से जैतपुर गांव पर खतरा

Share

राजीव जायसवाल  बड़हलगंज विकास खंड के कछार और दियारा क्षेत्र में राप्ती और सरयू नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के पानी से दर्जनों गांव चारों तरफ से घिर गए हैं। नदियों का जलस्तर चौथी बार तेजी से बढ़ रहा है।राप्ती नदी की बाढ़ से हिंगुहार, विहुआ उर्फ अगिलगौवा, सूबेदार नगर, माझा, लखनौरा, लखनौरी और जगदीशपुर गांव प्रभावित हैं। वहीं, सरयू नदी के कारण ज्ञानकोल, कोलखास, बल्थर, खैराटी, बगहा, कोटिया दीप साह और कोटिया निरंजन गांव चारों तरफ से घिर गए हैं।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/रामजानकी मार्ग से ज्ञानकोल गांव को जोड़ने वाली सड़क और खैराटी कोटिया निरंजन मार्ग पर पानी भर गया है। कछार क्षेत्र में गौर से विहुआ उर्फ अगिलगौवा जाने वाले रास्ते पर भी पानी आ गया है। इससे स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।जैतपुर गांव पर कटान का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सरयू नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि को काट रही है। गांव और नदी के बीच अब सिर्फ 200 मीटर का फासला बचा है। ग्राम प्रधान जोगिंदर साहनी ने बताया कि जिस तरह से नदी कटान कर रही है, बहुत जल्द गांव भी इसकी चपेट में आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *