बैंक और डाकघर के बाहर कीचड़ से राहगीरों का निकलना दुश्वार

Share
नवाबगंज, उन्नाव। कस्बे के यूनियन बैंक और पोस्ट ऑफिस के बाहर इन दिनों कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बैंक और डाकघर आने-जाने वाले लोगों को इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर फैले कीचड़ के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। कई लोग गिरने से घायल भी हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ बैंक और पोस्ट ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों के बाहर की यह स्थिति नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अब तक जलनिकासी और सफाई की ठोस व्यवस्था नहीं की गई। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है और सड़क पर कीचड़ फैलने से आवागमन मुश्किल हो जाता है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *