कांग्रेस की मासिक बैठक में चुनाव के लिए मजबूत संगठन बनाने पर दिया जोर

Share
गोरखपुर जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।तिवारी ने कहा कि बैठक में पिछले दिनों AICC पर्यवेक्षक एवं सांसद श्री श्यामकुमार दौलत बर्वे जी द्वारा विभिन्न ब्लॉकों के निरीक्षण के दौरान दिए गए सार्थक सुझावों एवं दिशा-निर्देशों की समीक्षा की इस दौरान पर्यवेक्षक द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्यों की सराहना किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई।जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि पर्यवेक्षक द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली की सराहना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धन का विषय है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकांग्रेस का संगठन मजबूत, सक्रिय और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देते हुए जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अब संगठन को  बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी और हर माह प्रगति की समीक्षा की जाएगी।इस अवसर पर जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, श्रवण कुमार पांडे,सतेंद्र निषाद, डॉ चिन्मय पांडे,श्रीश उपाध्याय,स्नेहलता गौतम,जयंत पाठक, दयानंद सिंह दुसाध, विक्रमादित्य,हजारीलाल जायसवाल,अनिल सोनकर,संतोष उपाध्याय,व्यासमुनि उपाध्याय ,गणेश मिश्रा,ज्ञानेंद्र शाही,पानमती शर्मा,जयनारायण शुक्ल,प्रवीण तिवारी,इंदू भूषण शुक्ल,पूनम पाण्डेय,संजय सिंह,प्रभाकर राय,अजवर अहमद,शैलेन्द्र बल्लभ पाण्डेय,विजय राय,श्रवण यादव,हौशीला पाण्डेय,रामनगीना साहनी,शंकर प्रसाद,अनवर अली,रामसमुझ सावरा,गोपाल पाण्डेय,अदालत यादव,सूर्य नारायण राव,प्रेम कुमार,उर्मिला,सुनीता देवी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *