विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस और एफएलसी हॉल का किया निरीक्षण

Share
फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस और प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ईसीआईएल के कुशल इंजीनियरों की देखरेख में सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक एफएलसी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। प्रक्रिया के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि.रा. कल्पना जायसवाल, उप जिलाधिकारी अवधेश निगम, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *