आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने पैथालॉजी सेंटर और क्लिनिक में सेंधमारी कर नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सौ नकद और घटना में प्रयुक्त लोहे की प्लास बरामद की है।पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की रात पुरा पाण्डेय स्थित सूर्यनाथ तिवारी उर्फ सुरजू तिवारी के पैथालॉजी सेंटर से आठ हजार और क्लिनिक के काउंटर से 45सौ चोरी हुए थे। आरोपी ने लोहे की प्लास से ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।विवेचना के दौरान पुलिस ने 2 सितंबर को कृष उर्फ किरीश पुत्र विनोद बांसफोर, निवासी जाफरपुर कांशीराम आवास, थाना सिधारी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मु. जावेद सिद्दीकी, कांस्टेबल अजीत सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार यादव शामिल रहे।