मिशन शक्ति 5.0: पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Share
भदोही। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत जनपद भर में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सभी थानों की पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।अभियान के दौरान सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 181-महिला हेल्पलाइन, 1090-वूमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, 112-इमरजेंसी सेवा और 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/साथ ही यूपीकोप ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ लेने और सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए। महिलाओं को पाक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम जैसे कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानित और स्वावलंबी बनाना तथा अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूत करना है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *