भदोही। डीएम शैलेश कुमार ने बुधवार को एसडीएम न्यायिक, एसडीएम प्रशासनिक एवं तहसीलदार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पुराने एवं लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जाए। पुराने वादों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर नियमित सुनवाई कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पुराना वाद अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाकर लंबित वादों की नियमित समीक्षा की जाए। न्यायालयीय कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए और अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित न रखा जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिवक्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सामंजस्य न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं से लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण में सहयोग करने की अपील की। डीएम ने कहा कि न्यायालयीय कार्यों से संबंधित किसी भी समस्या के बारे में उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि उसका समय से समाधान किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि न्यायालयीय कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।