लंबे इंतजार के बाद नेपालगंज रोड तक ब्रॉडगेज रेल सेवा शुरू

Share

बहराइच ( रुपईडीहा )। भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे इंतजार के बाद नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से नई ब्रॉडगेज एवं विद्युतीकृत रेल सेवा का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्टेशन पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।बहराइच से नानपारा होते हुए नेपालगंज रोड तक रेल लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने के साथ ही उसका विद्युतीकरण किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/नई रेल सेवा शुरू होने से भारत-नेपाल सीमा से जुड़े रुपईडीहा, नानपारा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।नई रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को बहराइच, गोंडा, गोरखपुर और वाराणसी समेत अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की संभावना है।उद्घाटन के अवसर पर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग उद्घाटन ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल सेवा शुरू होने से शिक्षा, रोजगार, व्यापार, इलाज और धार्मिक यात्राओं के लिए बाहर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक ब्रॉडगेज और विद्युतीकृत रेल सेवा का शुभारंभ सीमावर्ती क्षेत्र के विकास और बेहतर परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *