भदोही। प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री डॉ.पंडित मनोज कुमार पांडेय का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही साथ खाद्य विभाग की पूर्ति निरीक्षक संगीता यादव व अनुज पटेल ने भी कैबिनेट मंत्री डॉ.पंडित मनोज कुमार पांडेय का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ मंत्री डॉ.पांडेय ने पूर्ति निरीक्षक से मुलाकात के दौरान खाद्य आपूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिस पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा बताया गया कि पूरी पारदर्शिता के साथ राशनकार्ड धारकों में शासन के मंशानुरूप खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। विभाग की निगरानी में सभी सामाग्री वितरण कराए जा रहे हैं। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न का वितरण कराते रहे।