धूमधाम से मनाई जाएगी पेरियार ललई सिंह यादव जयंती

Share

बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील के सिद्धौर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उस्मानपुर में एक सितंबर को महापुरुष पेरियार ललई सिंह यादव जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हनक बुद्ध बिहार उस्मानपुर एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समारोह में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजक एवं दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, बाराबंकी के जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद हनक ने बताया कि जयंती समारोह सामाजिक समरसता, शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों के लिए महापुरुष पेरियार ललई सिंह यादव के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष प्रस्तुति होगी। आकाशवाणी, दूरदर्शन तथा मद्य निषेध विभाग उत्तर प्रदेश से जुड़े लोकगायक कलाकार सोनेलाल यादव एवं उनके साथी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं संस्कृति विभाग निदेशालय उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन लखनऊ से संबद्ध हरीप्रसाद नाटक, म्यूजिक एंड डांस पार्टी, बाराबंकी द्वारा महापुरुष पेरियार ललई सिंह यादव के जीवन और संघर्षों पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार समारोह में सामाजिक चिंतक, विद्वान वक्ता, अधिवक्ता, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कलाकार एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में पेरियार ललई सिंह यादव के विचारों और सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। हरीप्रसाद हनक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *